दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में शिवरात्रि पर्व की धूम।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाडलाघाट व आसपास के क्षेत्रों में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।शिव मंदिर दाड़लाघाट में भी महाशिवरात्रि के महा पर्व में प्रातः काल से ही शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें शिव दर्शन का इंतजार कर लग गई थी।लोग बड़े उत्साह के साथ शिव दर्शन तथा शिवार्चन हेतु बड़ी संख्या में दिन भर आते रहे।शिव मंदिर में बाबा जयदेव गिरी ने तथा अन्य श्रद्धालुओं ने शिव भोग के कई स्टॉल लगाए थे,जहां शिव भक्तों ने विशेष तौर से तैयार किया गया घोटा,फलाहार,खीर सभी भक्तों में आवंटित किया गया।जिसे प्राप्त कर शिव भगत स्वयं को कृतकृत्य मान रहे थे।मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने खूब भजन कीर्तन कर शिव का गुणगान किया जिससे मंदिर परिसर का वातावरण शिवमय हो गया था।साथ ही दाडला बाजार में भी लोगों ने जगह जगह पर दूध,पकोड़े व फलों का प्रसाद वितरण किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page