ब्यूरो// दैनिक हिमाचल न्यूज़
अर्की, कुनिहार जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा पुर्व में की गई विकास कार्यो की घोषणाओ को लेकर यहाँ के कांग्रेस के कुछ तथाकथित नेता मुख्यमंत्री व सरकार पर आये दिन अनदेखी के निराधार आरोप लगा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं ।

मीडिया के नाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी इन्दर पाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यहां पर पुलिस थाना व अटल आदर्श विद्यालय की जो घोषणा की गई थी,उसमे कोटला कुनिहार पंचायत में 3 करोड़ से पुलिस थाना के भवन निर्माण की 2 मंजिले बन चुकी है और शेष कार्य का काम चल रहा है । कोठी पंचायत में बनने वाले अटल आदर्श विद्यालय के निर्माण के लिये 5 करोड 50 लाख रुपये की राशि जारी हो गई है तथा वन विभाग से पेड़ो को काटे जाने की स्वीकृति की प्रकिया अन्तिम चरण में है जो अति शीघ्र मिलते ही इसके कार्य का निर्माण शुरू हो जायेगा।

वहीं विकास खण्ड में बनने वाली उप तहसील कार्यालय भवन की सभी औपचारिकता पूरी हो चुकी है इसका निर्माण कार्य इस मार्च में आरम्भ हो जायेगा।इसके लिये राजस्व विभाग को करीब 65 लाख की राशि पहले ही जारी हो चुकी है। शर्मा ने कहा कि कुनिहार पंचायत के तालाब स्थित कृषि विपणन सब्जी मण्डी के नये भवन का निर्माण कार्य चला हुआ है इसके लिए 2 करोड 23 लाख रूपये की राशि से यह कार्य हो रहा है ।

इन्द्रपाल पाल शर्मा ने कहा कि कुनिहार जनपद में हो रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्य इन तथाकथित नेताओं को दिखाई नहीं दे रहे हैं ।कुनिहार के लिये मुख्यमंत्री के द्वारा जल शक्ति विभाग के उप मंडल की घोषणा को भी पुरा करवाया जायेगा। कुनिहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र में साईंस ब्लॉक के भवन का कार्य भी शुरू किया जा रहा है । शर्मा ने कुनिहार जनपद के लिये करोड़ो रूपयो के विकास कार्यो के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा इसके लिये रतन सिंह पाल का भी धन्यवाद किया जिनके प्रयास से ये सम्भव हुआ है । शर्मा ने कहा की कुनिहार जनपद में केवल भाजपा की सरकार के समय में ही विकास के कार्य हुये हैं ।

