ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल के कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों को स्थानीय डाकघर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जानकारी देना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डाकघर में पत्रों और पार्सलों को प्राप्त करने, उनकी छंटाई करने और उन्हें सही पते पर पहुंचाने की प्रक्रिया को समझा। डाकघर के कर्मचारियों ने उन्हें डाक सेवाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि लोगों तक पत्र व पार्सल पहुंचाने में डाकघर किस तरह काम करता है। विद्यार्थियों ने डाकघर की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और इससे जुड़े सवाल भी पूछे। इस गतिविधि से उन्हें नई जानकारी मिली और कक्षा में सीखी गई बातों को वास्तविक जीवन में समझने का अवसर मिला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियां भी करवाई जाती हैं, ताकि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक अनुभव मिले और उनका आत्मविश्वास बढ़े।



