बद्दी में 27 नवंबर को 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 10वीं-12वीं और आईटीआई पास युवा कर सकते हैं आवेदन

एक्मे जेनेरिक्स, पिनैकल लाइफ साइंस और वीनस रेमेडीज में होगी भर्ती, सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे साक्षात्कार।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। जिला सोलन के बद्दी में 27 नवंबर, 2026 को विभिन्न कंपनियों में 95 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सोलन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया मॉडल करियर सेंटर (उप-रोजगार कार्यालय) बद्दी में आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि मैसर्स एक्मे जेनेरिक्स प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में हेल्पर के 60 पद, मैसर्स पिनैकल लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड बद्दी में अप्रेंटिस के 15 पद तथा मैसर्स वीनस रेमेडीज लिमिटेड बद्दी में हेल्पर के 20 पद भरे जाएंगे। इस प्रकार कुल 95 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार विभागीय ईईएमआईएस पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार अधिसूचित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों और आवश्यक दस्तावेजों सहित 27 नवंबर को सुबह 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर (उप-रोजगार कार्यालय) बद्दी, गुरुद्वारा संडोली के नजदीक पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98726-40412 और 98169-28706 पर संपर्क किया जा सकता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page