25 नवंबर को शालाघाट में होगा पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा के दिग्गज नेता होंगे शामिल-रीना भारद्वाज

शालाघाट के कोटली ग्राउंड में सुबह 10 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की ओर से 25 नवंबर, बुधवार को पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अर्की विधानसभा क्षेत्र के शालाघाट के समीप कोटली ग्राउंड में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल तथा शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्की रीना भारद्वाज ने बताया कि समारोह में अर्की विधानसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने और पार्टी नेताओं के विचार सुनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान को सम्मान देना तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद एवं समन्वय को मजबूत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया गया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page