दिग्गल महाविद्यालय में स्वावलंबन कौशल कार्यशाला आयोजित, 18 छात्राओं ने सीखे सिलाई-कढ़ाई के गुर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में सोमवार को छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से स्वावलंबन कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कुल 18 छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान डॉ. सुदर्शना शर्मा और डॉ. मिलनप्रीत ने छात्राओं को सिलाई एवं कढ़ाई की विभिन्न प्रारंभिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को तुरपाई करने, काज बनाने, बटन लगाने के साथ चेन स्टिच, फिश स्टिच और स्पाइडर वेब स्टिच की जानकारी दी गई। छात्राओं ने इन तकनीकों का स्वयं अभ्यास भी किया।
कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को दैनिक जीवन में उपयोगी कौशल सिखाने के साथ भविष्य में स्वरोजगार के अवसर तलाशने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सिलाई-कढ़ाई की बारीकियां सीखीं।
महाविद्यालय में इस कार्यशाला को नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार को छात्राओं को सिलाई, कढ़ाई, हस्तकला और अन्य उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने हुनर को विकसित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page