डुमैहर विद्यालय बास्केटबॉल में जिला स्तर पर उपविजेता, पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के विद्यार्थियों ने 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल में उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) कुनिहार में 17 से 19 सितंबर 2026 तक किया गया।

विद्यालय के डीपीई राज कुमार पाल ने बताया कि डुमैहर की बास्केटबॉल टीम ने पूरे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने सेंट मैरी स्कूल कसौली को कड़ी टक्कर दी और दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ. जगदीश चंद नेगी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

डुमैहर विद्यालय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि चार खिलाड़ियों का चयन बास्केटबॉल तथा एक खिलाड़ी का चयन हैंडबॉल के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। चयनित खिलाड़ी 16 से 19 अक्टूबर 2026 तक चंबा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार, समस्त विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज एवं सदस्यों तथा समस्त ग्रामवासियों ने टीम के डीपीई राज कुमार पाल, पीईटी नागेश शर्मा और सभी उपविजेता खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्य स्तर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page