अर्की के सायर उत्सव में अनुज-पुरव की जोड़ी बनी बैडमिंटन ओपन डबल्स विजेता।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की के राज्य स्तरीय सायर उत्सव के दौरान आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के ओपन डबल्स वर्ग में भूमती के 16 वर्षीय अनुज और धुंधन के 16 वर्षीय पुरव की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में अनुज और पुरव की जोड़ी ने ऋषभ (24) और रविंद्र (38) की जोड़ी को कड़े मुकाबले में पराजित किया। दोनों सेटों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। अनुज-पुरव की जोड़ी ने पहला सेट 21-18 और दूसरा सेट 26-24 से अपने नाम कर खिताब पर कब्जा किया। ऋषभ और रविंद्र की जोड़ी को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।
वहीं बैडमिंटन के ओपन एकल वर्ग में शिवम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तनुज शुक्ला दूसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खेल समिति के संयोजक एवं खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय सिंह कंवर ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान खेल समिति के सदस्य संजय ठाकुर, रमन कंवर, भास्कर ठाकुर और संतोष ठाकुर भी मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page