समोग पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, ग्रामीणों ने विधायक संजय अवस्थी के समक्ष उठाए अहम मुद्दे

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत समोग के समाजसेवी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वन विश्राम गृह, बागा का जुब्बड़ में विधायक संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट कर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों एवं लंबे समय से लंबित सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक के समक्ष घलोथ–सोरिया सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने, नेरी-ओखरू सड़क को शीघ्र यातायात के लिए तैयार करवाने तथा शालाघाट-सोरिया सड़क की मेटलिंग सहित अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई।


विधायक संजय अवस्थी ने ग्रामीणों की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पंचायत के विकास कार्यों एवं सड़क निर्माण परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान हरी सिंह, बलदेव ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, गोपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, ईश्वर, चंदी राम, सोनू, चेतन, कमल, लखन बंसल सहित पंचायत के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page