दाड़लाघाट महाविद्यालय में ‘टाइम ट्रैवलर्स स्टूडेंट्स सोसायटी’ की नई कार्यकारिणी गठित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट के इतिहास विभाग की ‘टाइम ट्रैवलर्स Rस्टूडेंट्स सोसायटी’ की सामान्य बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने की। इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा आगामी वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई


भूवि शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित विद्यार्थियों की सर्वसम्मति से रिद्धि शर्मा (तृतीय वर्ष) को उपाध्यक्ष, सपना (तृतीय वर्ष) को सचिव, प्रिया (द्वितीय वर्ष) को संयुक्त सचिव, स्नेहा (द्वितीय वर्ष) को मीडिया प्रभारी तथा बंदना (द्वितीय वर्ष) को सह-उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिशांत, मनीषा, मनीषा, भवानी, भावना एवं दीपिका को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।


बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों ने इतिहास विषय से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा सोसायटी के माध्यम से शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page