ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- विद्युत उपमंडल भूमती के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में 22 मई 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल भूमती के सहायक अभियंता ईं. आकाश गुप्ता ने प्रेस नोट जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि विद्युत रखरखाव कार्य के चलते भूमती के गांव बटेर, धैणा, धारजट्टा, बामी की बैसक तथा पंजपीपलू में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मौसम अथवा अन्य तकनीकी कारणों के चलते समय में परिवर्तन संभव है।



