पंचायती राज चुनावों के लिए सोलन प्रशासन की तैयारियां पूरी, मतदान तिथियों के साथ ‘ड्राई डे’ के आदेश जारी

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने 26, 28 तथा 30 मई 2026 को संबंधित क्षेत्रों में ‘ड्राई डे’ घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय पंचायत चुनावों एवं मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से लिया गया है।


जारी आदेशों के अनुसार मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस पर किसी भी होटल, ढाबे, खान-पान स्थल, मदिरालय, दुकान अथवा सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर मादक द्रव्यों, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के वितरण एवं बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत बागा (करोग), बसंतपुर, बेरल, चईयांधार, चाखड़, चम्यावल, दाड़ला, दांवटी, हनुमान बड़ोग, कशलोग, खनलग, कुंहर, कुनिहार, क्यारड़, मान, साईं, संघोई, सारमा, सरयांज तथा सेवड़ा चंडी में 26 मई को मतदान होगा।


वहीं ग्राम पंचायत बलेरा, बनोह खरड़हट्टी, बातल, दसेरन, घनागुघाट, जघून, कोठी, मांगल, मांगू, नवगांव, पलोग, पट्टा, प्लानिया, रौड़ी, समोग, सन्याड़ी मोड़, शहरोल, सूरजपुर तथा टुईरू में 28 मई को मतदान कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बखालग, बड़ोग, बरयाली, भूमति, दधोगी, दानोघाट, देवरा, धुन्धन, डुमैहर, घ्याणा, कोटली, कोटलू, मटेरनी, पारनु, रोहांज जलाणा, सानण, सरली, जमरोटी (चुनाड़ ब्राहमणा) तथा चमाकड़ी में 30 मई को मतदान होगा।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य, उपप्रधान एवं प्रधान पदों की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों पर की जाएगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे संबंधित खंड मुख्यालयों में होगी। पंचायत समिति के परिणाम वहीं घोषित किए जाएंगे, जबकि जिला परिषद सदस्यों के परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के प्रावधानों के अनुसार जारी किए जाएंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page