अर्की के कलाहरन गांव का परीक्षित ठाकुर ट्रिब्यून एडू एक्सपो 2026 में सम्मानित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- अर्की क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि ईश्वरम्मा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दाड़लाघाट के छात्र परीक्षित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया था। बोर्ड परीक्षा का परिणाम 10 मई 2026 को घोषित हुआ था, जिसके बाद अब उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।


परीक्षित ठाकुर ग्राम कलाहरन, डाकघर घनागुघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के निवासी हैं। उन्होंने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र, विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
इसी उपलब्धि के लिए परीक्षित ठाकुर को आज रिज मैदान शिमला में आयोजित ट्रिब्यून एडू एक्सपो 2026 समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने उन्हें “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन” प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि की सराहना की।


विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने परीक्षित ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय परीक्षित की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page