राजकीय महाविद्यालय अर्की के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रो. देवेश कुमार शर्मा ने वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को किया संबोधित।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज। राजकीय महाविद्यालय अर्की में 19 अक्टूबर, 2026 को वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रमों और उनके माध्यम से उपलब्ध शिक्षण एवं रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रो. देवेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के विभिन्न माध्यमों और उनसे जुड़ी संभावनाओं की जानकारी दी। इस व्याख्यान का आयोजन महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. अरुण ठाकुर द्वारा किया गया।

व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से किस प्रकार अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर तलाशे जा सकते हैं। साथ ही, बदलते शैक्षणिक और व्यावसायिक परिवेश में ऑनलाइन शिक्षा की उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मस्तराम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों को शिक्षा के बाद रोजगार के अवसरों की पहचान करने में सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ रोजगार से जुड़े विकल्पों की जानकारी प्राप्त करना भी आवश्यक है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजन तनवर ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई जानकारियों से जोड़ने और उनके भविष्य के लिए उपलब्ध अवसरों को समझने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page