अर्की में भाजपा मंडल की बैठक, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर हुई चर्चा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज-  भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसटी मोर्चा के उपाध्यक्ष देव राज चौधरी, जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल तथा पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर रहा। इस दौरान शिविर के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।


बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल से जिला स्तर के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, केंद्र अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page