ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज : विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी में माउंट शिवालिक पब्लिक स्कूल का विधिवत शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के लिए यह दिन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में माउंट शिवालिक पब्लिक स्कूल जुब्बड़हट्टी की प्रधानाचार्या भारती शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। बदलते समय के साथ शिक्षा का स्वरूप भी बदल रहा है और अब शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह विद्यालय आने वाले वर्षों में क्षेत्र के विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चे के भविष्य की आधारशिला होती है और पंचायत में नर्सरी से कक्षाएं शुरू होने से छोटे बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे अभिभावकों को भी सुविधा मिलेगी।

समारोह में पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं जिला पेंशनर व वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के जिला मीडिया प्रभारी डी.डी. कश्यप ने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे संस्थान के खुलने को सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में पेंशनर्ज इकाई पट्टाबरावरी के वरिष्ठ उपप्रधान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं जिला पेंशनर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप, कशावराम, चबिशनदास कश्यप, संयुक्त सचिव प्रेम चंद कश्यप, कोषाध्यक्ष श्राम कौशल, पूर्व उपप्रधान पट्टाबरावरी शंकर दास शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों से आईं शिक्षिकाएं—निर्मला शर्मा, वसुंधरा शर्मा, रंजना ठाकुर, शिल्पा बानी, रेणुका ठाकुर, रीना शर्मा, नीति वर्मा, विश्चांदरा शर्मा, लता देवी, अर्चना ठाकुर, लक्ष्मी देवी, कल्पा, विजय ठाकुर और किशोर बरानक्टा—की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष स्वरूप प्रदान किया।



