शहरोल में महाराणा प्रताप प्रीमियर लीग सम्पन्न, नागड़ एकादश बनी विजेता

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज : उपमंडल अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत शहरोल में आयोजित महाराणा प्रताप प्रीमियर लीग (सीजन-1) का फाइनल मुकाबला नागड़ एकादश और एसके एकादश के बीच खेला गया।


फाइनल मैच में एसके एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागड़ एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया।


कार्यक्रम में “वी सपोर्ट फॉर टुमॉरो” संस्था के अध्यक्ष हेमराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ समिति के कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे।
आयोजक समिति के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि यह प्रीमियर लीग महाराणा प्रताप समाज सेवक समिति शहरोल के सौजन्य से पंचायत स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना तथा नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना रहा।


इस अवसर पर महाराणा प्रताप समाज सेवक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र, सचिव विनोद, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र, नीलम कांत, कर्ण सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं को सकारात्मक दिशा देने वाली पहल बताया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page