दानोघाट विद्यालय में मनाया गया निपुण उत्सव, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला दानोघाट में शनिवार को निपुण उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व एसएमसी अध्यक्ष ईश्वर दास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


उत्सव के दौरान प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों पर आधारित स्टॉल लगाए गए। इनमें बच्चों की सहभागिता, शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास, गणित की पूर्व तैयारी, भाषा विकास तथा बच्चों के कोने जैसी गतिविधियां प्रमुख रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, समझ और बुनियादी शैक्षणिक कौशल को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ावा देना तथा खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर केंद्र मुख्य शिक्षिका जयमाला शर्मा,प्रथम संस्था से योगिता, मधुबाला, नीलमा कुमारी, कल्पना, प्रियंका, भावना, उमा, हेमावती,सुमन और नीता सहित अन्य उपस्थित रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page