अर्की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अनुराग ठाकुर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

समीरपुर स्थित निवास पर की मुलाकात, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज– अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समीरपुर स्थित निवास पर हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधान ग्राम पंचायत चमाकड़ी नरेंद्र हांडा, महामंत्री भीम शर्मा, बीडीसी वाइस चेयरमैन जय देव शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दाड़लाघाट मण्डल एवं ग्राम पंचायत मांगू के उपप्रधान राजेश पुरी, अर्की मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष व ग्राम पंचायत घनागुघाट के उपप्रधान हरीश शर्मा, कश्लोग पंचायत से राकेश गांधी, राहुल भारद्वाज, हरीश सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page