एक घायल,भूस्खलन से थमा यातायात।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-नेशनल हाइवे 5 पर सोलन के मनसार में फोरलेन के कार्य के चलते सोमवार सुबह भूस्खलन हुआ।लैंडस्लाइड होने से वाहनों को सड़क के दोनों तरफ रोक दिया गया।सुबह करीब 9:30 बजे लैंडस्लाइड शुरू हुआ।मौके पर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे,जिन्होंने समय रहते यातायात को रुकवाया.सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन अजय यादव भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।बताया जा रहा है कि लैंडस्लाइड की चपेट में मनसार के रहने वाला एक व्यक्ति पवन इसकी चपेट में आ गया और उसको काफी चोटें आईं हैं,वह सुबह के समय काम पर जा रहा था।स्थानीय लोगों ने पवन को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया।गनीमत यह रही कि इस लैंडस्लाइड में कोई भी वाहन इसकी चपेट में नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page