ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व खादी बोर्ड उपाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा में मोर्चो के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया उपस्थित रहे।

मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार सामाजिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देते आए हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता अब बूथ स्तर पर घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार करेंगे और लोगों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देंगे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान देश की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल संदेश को साकार कर रहा है।

कार्यशाला में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील कश्यप, मंडल महामंत्री यशपाल कश्यप, रूप राम शर्मा, रामचंद्र पाल, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, सावित्री कश्यप,उर्मिल शर्मा,भावना गुप्ता सुरेश जोशी, हीरा पाल, अनूप सरस्वतीचौहान,राकेश शर्मा, दिलीप पाल, उर्मिल शर्मा, नवीन गुप्ता, वेद प्रकाश, भावना गुप्ता, सरस्वती,विनती मुकुल,कांता देवी, भूपाल सिंह छेत्री, देवराज, विजय सिंह, मनी राम, संदीप गुप्ता,हरीश शर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




