ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय जनता पार्टी अर्की विधानसभा क्षेत्र द्वारा जीएसटी बचत उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार” और “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी” जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में कटौती करके रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती की हैं, जिससे आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा। अब लोग अपनी आवश्यक वस्तुएं सस्ते दामों में खरीद सकेंगे और देश और अधिक मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनेगा।
अर्की भाजपा मण्डल के महामंत्री यशपाल कश्यप ने बताया कि इसके उपरांत अर्की बाजार में दुकानदारों से संवाद किया गया तथा उन्हें पोस्टर और स्टीकर वितरित किए गए।

इस अवसर पर नई जीएसटी दरों की विस्तारपूर्वक जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, दाड़ला मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, अर्की मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज, रूप राम शर्मा, पुरुषोत्तम ठाकुर, भीमचंद शर्मा, रमेश ठाकुर, नरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष सावित्री कश्यप, जिला सचिव बी.एस. ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी सोनू सोनी, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, प्रतिभा कंवर, सीमा महंत, राकेश गौतम, सुरेश जोशी, अनूप चौहान, नवीन गुप्ता, मस्तराम महाजन, देशराज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।






