![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/02/Screenshot_2022_0206_130434-2.png)
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(शिमला) प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वर कोकिला व भारत रत्न प्राप्त लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री का कहना था कि लता जी का इस संसार से विदा होना कला जगत ही नहीं अपितु पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।लता जी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की है।कला क्षेत्र में उनका अनुकरणीय योगदान, कला जगत से जुड़े समस्त कलाकारों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके प्रशंसकों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)