हमीरपुर के आदर्श वर्मा बने मेजर जनरल, अग्निवाज डिवीजन की संभाली कमान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़ : – हमीरपुर शहर के वार्ड-5 निवासी आदर्श वर्मा पुत्र अंगत राम वर्मा ने भारतीय सेना में मेजर जनरल बनकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

मेजर जनरल आदर्श वर्मा को इससे पूर्व विशिष्ट सेवा मेडल से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने पुणे स्थित भारतीय सेना की अग्निवाज डिवीजन की कमान मेजर जनरल अमर पाल सिंह चहल (सेना मेडल) से ग्रहण की है। कमान संभालते ही उन्होंने जवानों और अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ रहने, भविष्य की चुनौतियों के लिए तत्पर रहने और तकनीकी उन्नति पर फोकस करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आदर्श वर्मा को मेजर जनरल बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श वर्मा ने मेहनत और समर्पण से हिमाचल का गौरव बढ़ाया है।

मेजर जनरल बनने पर परिजनों, मित्रों सहित क्षेत्र में में उत्साह और गर्व का वातावरण है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page