पेंशनरों के लंबित वित्तीय लाभों को लेकर राज्य पेंशनर महासंघ अर्की इकाई लामबंद, 13 नवंबर को सोलन में करेगा धरना-प्रदर्शन।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की अर्की इकाई की बैठक वीरवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में इकाई अध्यक्ष के.सी. शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरचंद शर्मा और उपाध्यक्ष देवीरूप अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।


जानकारी देते हुए इकाई के महासचिव अनिल शर्मा ने बताया कि बैठक में पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान हाल ही में जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त हुए रमेश कुमार ने महासंघ की अर्की इकाई की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

अनिल शर्मा ने बताया कि संघर्ष समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 12 नवंबर से प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। इसी कड़ी में अर्की इकाई के पांच सदस्य 13 नवंबर को सोलन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। वहीं, 19 नवंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में अर्की इकाई के 14 सदस्य स्वेच्छा से शामिल होंगे। इसकी सूचना जिला अध्यक्ष को भी दे दी गई है।
बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पेंशनरों के वित्तीय लाभों एवं अन्य देय भुगतानों के निपटारे में हो रही देरी से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पेंशनरों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। सदस्यों ने कहा कि सरकार की ओर से पेंशनरों के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे उनमें रोष बढ़ रहा है।
बैठक में कामेश्वर शर्मा, रामलाल पंवर, पद्म देव पाठक, दामोदर पाठक, बालक राम, दिनेश पाल, रामलाल शर्मा, यशपाल शर्मा, हेमंत शर्मा, बद्री दत्त शर्मा और बनवारी लाल शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page