दुर्गा महिला मंडल हरथू ने विधायक संजय अवस्थी का किया आभार व्यक्त

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज़- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बसंतपुर के हरथू गांव के दुर्गा महिला मंडल ने विधायक संजय अवस्थी द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया है। मंडल को विधायक निधि से दो बार 11-11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई थी, जिसका उपयोग मंडल ने आवश्यक सामग्री खरीदने में किया।

महिला मंडल ने इस राशि से 20 कुर्सियां, एक टेबल, 10 गद्दे, एक ढोलक और एक चीमटा खरीदा है। मंडल की प्रधान किरण बाला, उपप्रधान निर्वदा ठाकुर, महासचिव रीना देवी, कोषाध्यक्ष निरंजना देवी सहित अन्य सभी सदस्यों ने विधायक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सहयोग से मंडल की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

महिला मंडल ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए इस प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page