सराज घाटी के आपदा पीड़ितों के लिए संत निरंकारी मिशन भेजेगा राहत सामग्री और आर्थिक सहायता

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज – संत निरंकारी मिशन द्वारा सराहनीय मानव सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार, 12 जुलाई को मंडी जिले के सराज घाटी में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सेवा जोन नंबर 5A सोलन (हिमाचल प्रदेश) की ओर से की जा रही है।

राहत सामग्री लेकर महिंद्रा बोलेरो कैंपर वाहन द्वारा एक सेवा दल संत निरंकारी सत्संग भवन अर्की से सुबह प्रस्थान करेगा। इस सेवा यात्रा में क्षेत्रीय संचालक भजन सिंह, गरीब दास (मुखी), नरेंद्र शर्मा (शिक्षक), खुशनसीब और विशाल आचार्य जी, नीतीश जी स्वयंसेवक शामिल रहेंगे।

सेवा भाव रखने वाले अन्य संत-महात्मा भी इस कार्य में सहभागी बन सकते हैं। इच्छुक सेवादार वर्दी में उपस्थित होकर सेवा के लिए नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 98170 48521 (भजन सिंह)
📞 98170 70707 (खुशनसीब)

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा यह पहल आपदा की घड़ी में पीड़ितों के प्रति करुणा और सहयोग का जीवंत उदाहरण है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page