ब्यूरो ,दैनिक हिमाचल न्यूज (दाड़लाघाट) :- स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 जनवरी से 19 जनवरी तक मनाया जा रहा है।कृषि नवयुवक मंडल धुंदन ने भी इसे 17 जनवरी को मनाया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0071-2.jpg)
इस अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कार्यालय सोलन कुनिहार खंड की स्वयंसेवी प्रियंका शर्मा उपस्थित रही।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/01/Screenshot_20211106_193735-2.jpg)
इसमें मंडल के विभिन्न स्थानों से आए सदस्यों ने भाग लिया।इस आयोजन में वाद-विवाद,भाषण व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शामिल करवाई गई।युवाओं ने इस अवसर पर सफाई भी की।मंडल के सभी सदस्यों ने स्वच्छता एवं स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की शपथ भी ली।
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)