ग्राम पंचायत रोहांज-जलाना के ग्रेड़ा गांव में पहुंची एलपीजी गाड़ी, ग्रामीणों ने संजय अवस्थी का जताया आभार

ब्यूरो , दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत रोहांज-जलाना के गांव ग्रेड़ा के ग्रामीणों को लंबे समय से एलपीजी सिलेंडर लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गैस वाहन गांव तक नहीं पहुंचता था, जिसके कारण लोगों को लगभग एक किलोमीटर दूर जलाना स्कूल के पास जीरो पॉइंट पर सिलेंडर लेने जाना पड़ता था। इससे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को कठिनाई झेलनी पड़ती थी।


ग्रामीणों ने यह समस्या क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी के समक्ष रखी। विधायक ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए और समाधान सुनिश्चित करवाया।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद आज गैस वाहन सीधे गांव तक पहुंचा। वाहन के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और खुशी व्यक्त की।


निवर्तमान पंचायत प्रधान सुनीता गर्ग तथा पूर्व उपप्रधान सुनील कुमार सहित समस्त ग्रामवासियों ने विधायक का आभार प्रकट किया और कहा कि अब ग्रामीणों को सिलेंडर लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिली है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page