बसंतपुर में कहडोग प्रीमियर लीग का रोमांच, दावटी टीम अगले दौर में पहुंची

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत बसंतपुर के मस्तराम शाह क्रिकेट मैदान में चल रही कहडोग प्रीमियर लीग के दूसरे दिन मुकाबले उत्साह और रोमांच से भरपूर रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कपिल ठाकुर ने शिरकत की।


ग्रुप-2 के अंतर्गत कुल छह मुकाबले खेले गए। पहले मैच में दावटी ने सरयाज को 9 विकेट से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में दावटी ने सकराह को 17 रन से हराया। तीसरे मैच में सरयाज ने नागड 11 को 22 रन से शिकस्त दी। चौथे मैच में दावटी ने नागड 11 के खिलाफ 54 रन से बड़ी जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में सरयाज ने पावर हिटर सकराह को 39 रन से हराया। दिन के अंतिम मैच में पावर हिटर सकराह ने नागड 11 को 4 विकेट से पराजित किया।
ग्रुप-2 के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दावटी टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजक समिति को अपनी ओर से 3100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की।
इस मौके पर रिकू त्यागी, हरीश, कमल, धनिराम, निखिल, करण, दिनेश, मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page