ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- श्री रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

परम रामभक्त महाराज जी ने अपने संपूर्ण जीवन को प्रभु श्री राम की सेवा में समर्पित किया। उनकी विद्वता, भक्ति और मंदिर सेवा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से भक्तों और शिष्यों में गहरा शोक व्याप्त है।
प्रभु श्री राम जी दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शिष्यों व अनुयायियों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


