शिमला में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, शताब्दी वर्ष की तैयारियों का आगाज

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- शिमला के केशव नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। इस कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया और उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पथ संचालन के दौरान बाजार में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में  विभाग बौद्धिक प्रमुख राजीव अंगिरश और जिला संघचालक अजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में राजीव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, जो एक ऐतिहासिक अवसर है। संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई थी और अब 2025 में संघ अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा।

राजीव ने संघ के अनुशासन और देशभक्ति की विशेषता पर जोर देते हुए कहा कि आरएसएस समाज सेवा और शैक्षिक प्रयासों के माध्यम से हर वर्ग को सशक्त बना रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि संघ के वर्ष में 6 प्रमुख पर्व होते हैं, जिनमें से विजयादशमी एक महत्वपूर्ण पर्व है।

अपने संबोधन के अंत में राजीव ने कहा कि समाज में कोई भी विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक और लोकतांत्रिक तरीकों से होना चाहिए, जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचे, चाहे वह प्रदर्शन प्रदेश में हो या केंद्र में।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page