ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में दीये बनाने, रंगोली सजाने और तोरण निर्माण की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला और कल्पनाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं तथा दीयों और तोरणों को सुंदर ढंग से सजाया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और जगमगाते दीपों से विद्यालय परिसर दीपावली के रंग में रंगा नजर आया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है और वे अपनी भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से भी जुड़ते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।


