ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राज्य पेंशनर्ज कल्याण संगठन की अर्की इकाई के चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर लेखराम शर्मा की अगुवाई में संपन्न हुए। सर्वप्रथम नरोत्तम शर्मा, बाबूराम और हेमचंद ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें कृष्ण सिंह चौहान को प्रधान, गोविंद राम वर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, किरण शर्मा को उपप्रधान, राजेन्द्र कुमार शर्मा को महासचिव, भगत राम रघुवंशी को कैशियर, विजाराम ठाकुर को संयुक्त सचिव, लेखराम शर्मा को मुख्य सलाहकार तथा लेखराम ठाकुर को सलाहकार चुना गया।

कार्यकारिणी में हेमचंद, विनोद कुमार, नरोत्तम शर्मा, मोहनलाल, धनीराम गर्ग, दौलत राम वर्मा और धनीराम ठाकुर को सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त रोशन लाल वर्मा, मोहनलाल शर्मा और बाबूराम को जिला प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया। अंत में रिटर्निंग ऑफिसर ने समस्त कार्यकारिणी को संगठन के संविधान व नियमों के पालन की शपथ दिलाई।





