ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में आयोजित शिक्षा संवाद और जनरल हाउस के कार्यक्रम में एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिसके बाद कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस प्रक्रिया में सर्वसम्मति से टेकचंद शर्मा को एसएमसी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष टेकचंद शर्मा ने अभिभावकों और सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, और वह इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेवडा चंडी के प्रधान नोख राम, उप प्रधान तुलसी राम शर्मा, कृष्ण चंद महाजन, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कशलोग वेद ठाकुर, और पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। इस बैठक में उपस्थित सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और विद्यालय के विकास एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलजुल कर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।






