अर्की में पेंशनर्ज संगठन ने स्व. पुरूषोत्तम शर्मा को दी श्रद्धांजलि, परिवार को दी सांत्वना

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- जिला सोलन पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष केडी शर्मा के नेतृत्व में संगठन के विभिन्न यूनिटों के पदाधिकारी और सदस्यगण  उपमण्डल की ग्राम पंचायत भूमती  के पखरेड़ गांव पहुंचे। वहां उन्होंने संगठन के सक्रिय सदस्य रहे स्व. पुरूषोत्तम शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवारजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष केडी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संगठन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने स्व. पुरूषोत्तम शर्मा के संगठन में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाओं को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी परिवार से मिलकर दुख साझा किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page