
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत नवगांव के पास पुलिस ने एक व्यक्ति से 12 बोतले देशी शराब की बरामद की है।पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभु यादव सुपुत्र अखिलेश यादव,गांव समपतरपुर,डा.विहरा सहरसा (बिहार) जो कि हाल में गांव व डा.लखनपुर तहसील सदर,जिला बिलासपुर में रहता है के कब्जे से 12 बोतलें देशी शराब की बरामद की है।डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है व आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

