प्रोफेसर डा0 सिंकदर कुमार होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज:-

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के उमीदवार एचपीयू के कुलपति प्रोफेसर डा0 सिंकदर कुमार होंगे । जिसको लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ओर से आज अधिसूचना जारी कर दी गई है । हिमाचल प्रदेश के अलावा समिति ने तीन अन्य राज्यों असम,नागालैंड व त्रिपुरा से राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की है । बता दे कि डा0 सिंकदर कुमार वर्तमान समय में हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे है । वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सम्बन्ध रखते है ।


गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश से 2अप्रैल को खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए 31 मार्च को मतदान होगा । जिसको लेकर निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव हिमाचल प्रदेश विधानसभा यशपाल शर्मा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है ।

प्रदेश में मौजूदा समय में तीन राज्य सभा सदस्य है जिनमें कांग्रेस के एक मात्र सांसद आनंद शर्मा व भाजपा के दो सांसद जेपी नड्डा व इंदु गोस्वामी है । जिनमें से आनंद शर्मा का 2 अप्रैल को कार्यकाल समाप्त हो रहा है ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page