दाड़लाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक झरने में आयोजित,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती रहे मौजूद।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  दाड़लाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक झरने में आयोजित हुई।बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान वित्तीय आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती व भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।इस दौरान बैठक में चर्चा करते हुए निर्णय लिया कि जल्द ही जिला परिषद दाड़लाघाट में बैठक रखी जाएगी।वही बैठक में कामगार बोर्ड की सभी उपलब्धियां और अन्य अगामी योजनाओ को आम जनता के समक्ष रखा जायेगा।ताकि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाएं हर वर्ग के लोगों तक घर द्वार पहुंचे।जहाँ सरकार के जिला अधिकारी भी मौजूद होंगे।इस मोके पर जिला किसान मोर्चा एवं सोलन जिला मीडिया प्रभारी नागेन्द्र कौशल,भाजपा मंडल प्रवक्ता धर्मपाल धर्मा,बरायली पंचायत के उपप्रधान कृष्णचन्द भट्टी,नवगांव बूथ अध्यक्ष दिनेश गौतम,ग्रामीण शिमला सुन्नी से युवा नेता महेन्द्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page