ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की, लोक निर्माण विभाग अर्की के विश्राम गृह में आज आम आदमी पार्टी ब्लॉक अर्की की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जीतराम शर्मा ने की । बैठक में आम आदमी पार्टी की पंजाब में हुई एकतरफा जीत को लेकर केजरीवाल व भगवंत मान को बधाई दी है । बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहता है उनका स्वागत है । ब्लॉक अध्यक्ष जीतराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा व कांग्रेस पार्टी से ऊब चुकी है। वह प्रदेश में तीसरा विकल्प चाहती है । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में सामने आई है । दिल्ली व पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद अब लोग हिमाचल में भी आप की सरकार चाहते है। जिसको देखते हुए लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों व कार्यो को लेकर इससे जुड़ रहे है ।

जीतराम शर्मा ने कहा कि उनका अर्की विधानसभा क्षेत्र में 90 हज़ार आम आदमी पार्टी के नए सदस्य बनाना है और अभी तक करीब 7 हज़ार नए सदस्य जोड़े जा चुके है । उन्होंने कहा कि जल्द की निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर आगामी विधानसभा चुनाव में अर्की से आप पार्टी का उम्मीदवार जिताकर विधानसभा भेजेंगे ।

इस बैठक में जीतराम शर्मा,मोहन सिंह चौहान,हरीश शर्मा,सुरेश तनवर,वीरेंद्र राठौर,जितेंद्र सिंह,दिवान चन्द व रोशन सहित अन्य मौजूद रहे ।


