अर्की में मशरूम की खेती को लेकर प्रशिक्षण शिविर शुरू,35 महिलाएं ले रही भाग ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-

अर्की,नगर पंचायत अर्की के रैन बसेरा सभागार में वीरवार से यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सोलन (युकोआरसेटी) की ओर से मशरूम की खेती को लेकर 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ । जिसमें 35 महिलाएं भाग ले रही है ।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली महिलाएं मुख्यतिथि के साथ

शिविर के शुभारंभ अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता युकोआरसेटी सोलन के निदेशक रोहित कश्यप ने की । कार्यक्रम में यूको बैंक वितीय साक्षरता सलाहकार ज़िला सोलन महेश मदान विशेष अतिथि उपस्थित हुए । मुख्यतिथि अनुज गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को घर द्वार पर ही स्वरोजगार के साधन उपलब्ध हो इसके लिए उन्हें नगर पंचायत अर्की द्वारा स्थानीय महिलाओं के लिए मशरूम की खेती को लेकर प्रशिक्षण लगाया गया है ।

उन्होंने कहा कि महिलाएं इस प्रशिक्षण के बाद मशरूम की खेती कर अच्छी आजीविका कमा सकती है । उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा भविष्य में इस तरह के अन्य प्रशिक्षण स्थानीय लोगों के लिए आयोजित किए जाएंगे । वहीं युकोआरसेटी सोलन के निदेशक रोहित कश्यप ने कहा कि संस्थान द्वारा 18 से 45 वर्ष की आयु वाले युवकों व युवतियों के लिए 65 तरह के विभिन्न कोर्स करवाए जाते है,जो निःशुल्क होते है । उन्होने कहा कि इस तरह के कोर्स करवाने का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को अपनाना व आत्मनिर्भर बनाना है ।

कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास,बातचीत करने के तरीके,मार्किटिंग,ग्राहकों से डील कैसे करना व प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने के साथ अन्य विषयों पर बारीकी से जानकारी देना है । इस मौके पर युकोआरसेटी के समन्वयक गोपाल बंसल व सरला मौजूद रहे ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page