
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-आशीष/राजेश गुप्ता\\दाड़लाघाट) दाड़लाघाट-कंसवाला सड़क मार्ग इन दिनों जगह जगह गड्डो में तब्दील होती नजर आ रही है,जिसको लेकर विभाग सड़क को दुरुस्त ना करवा पाने से लोगों को मुश्किलें हो रही है।जानकारी के मुताबिक दाड़ला से कंसवाला को जाने वाली सड़क में इन दिनों जगह जगह गड्ढे पड़े है जिससे राहगीरों के साथ साथ वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग में वाहनों की ज्यादा आवगमन के साथ साथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पड़ने वाले विद्यार्थियों को चलने में परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगो के अनुसार इस मार्ग में शिव मंदिर दाड़लाघाट से कंसवाला तक सड़क के बीचोबीच छोटे छोटे गड्डो से लेकर बड़े बड़े गड्ढे देखने को तो मिल रहे है,साथ ही इस सड़क में गड्ढे होने से वाहन मालिकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।इस मार्ग को सुधारने के लिए विभाग भी कोई जहमत नहीं उठा रहा है।स्थानीय निवासी शुभम ठाकुर,इनु,इंद्रजीत, बलदेव,विक्की,जीतराम,रामगोपाल,मेहर चंद,लाल चंद,देव,नितेश सहित अन्य ग्रामीणों का कहना कि उन्हें पिछले दिनों से विभाग द्वारा इस सड़क को सुधारने का कोई प्रयास तो नही किया गया लेकिन इस सड़क में गड्डो ने अपना साथ धारण कर लिया।लोगों का कहना है कि इस सड़क में गड्डो होने की वजह से स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ इस मार्ग में पैदल मार्च करने वालो को बारिश के समय मे अपने कपड़े खराब होने का डर रहता है।अगर समय रहता बचाव नही किया जाए तो गड्डो में भरा पानी चलने वाले राहगीरों के कपड़े खराब होते देखे जा सकते हैं,राहगीरों को मुश्किल तो रहती है साथ ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगो ने विभाग से मांग की है कि इस सड़क की दुर्दशा को देखते हुए सड़क में पड़े गड्डो की मुरम्मत की जाए ताकि वाहन चालक व राहगीरों को चलने में आसानी हो,वहीं किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

बॉक्स….
जब इस बारे सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग दाड़लाघाट बीआर कश्यप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द इस मार्ग में पड़े गड्डो को ठीक करवा दिया जाएगा।
