धुन्दन विद्यालय में शोक सभा का आयोजन।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट)  राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की।इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट से सेवानिवृत शास्त्री व दैनिक समाचार मीडिया ग्रुप के पत्रकार केशव वशिष्ठ की माता जी के स्वर्गवास होने व उनके भाई के बेटा व बेटी के पिछले कल गंभर पुल के पास कार दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए समस्त स्टाफ व बच्चों ने दो  मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि दी तथा कहा की पूरा विद्यालय परिवार दुख की इस घड़ी में साथ है।सभी ने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने व शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,राकेश कुमार,धनी राम,अमर सिंह वर्मा,नरेंद्र लाल,विनोद कुमार,नरेंद्र कुमार,धर्म  दत्त,सुमन,अनिता कौंडल,प्रवीण कुमार,मदन शर्मा,वीना,मुकेश कुमार,रेखा,विजय  कुमार,जागृति,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुषमा,किरण बाला,नीलम ठाकुर,मंजू,जितेंद्र चंदेल,रजनीश गर्ग सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page