ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,2022 में हिमाचल में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हिमाचल में भी आएगी। यह बात गौरव गुप्ता,संयोजक औद्योगिक प्रकोष्ठ भाजपा अर्की ने जारी प्रेस ब्यान में कही । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी केंद्र की सभी योजनाओं को प्रदेश में नए रूप में बढ़ाया है ।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने आयुष्मान योजना में रह गए परिवारों को हिमकेयर योजना,उज्ज्वला योजना में रह गयी महिलाओं को गृहणी सुविधा योजना के तहत गैस सिलिंडर देने के अलावा अनेक काम जनहित के लिए किये है।

गुप्ता ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर है । उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में बेहतर कार्य कर रही है । इन्ही कार्यों को देखते हुए हिमाचल की जनता प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बना कर इतिहास रचेगी ।
