मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी करवाने के लिए अभिभावकों से आग्रह:-राजेश गुप्ता

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय प्राथमिक विद्यालय डवारु में एसएमसी अध्यक्ष आशा देवी की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता ने अभिभावकों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा संवाद के दौरान मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी करवाने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया।इस संवाद में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष आशा देवी,मुख्य शिक्षक राजेश गुप्ता,अध्यापिका चित्रा शुक्ला,एसीएफ से रीना गौतम,प्रेमलता,जयदेव,बलिराम, लक्ष्मण,उर्मिला,मोनू,प्रोमिला,लता,ममता,महिला मंडल प्रधान निर्मला देवी,महंती देवी,सत्यवती,कौशल्या,दिव्या गौतम,लता,मोनिका,धनवंती,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वीणा,रीना सहित अन्य उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page