विद्यालय धुन्दन में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम बारे चर्चा।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।इस शिक्षा संवाद में सबसे पहले प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने प्रधानाचार्य की तरफ से उपस्थित सभी कार्यकारिणी के सदस्यों,अभिभावकों व विद्यालय के अध्यापकों का स्वागत व अभिनन्दन किया।इस शिक्षा संवाद में अभिभावकों के साथ प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम बारे चर्चा की गई तथा आने वाली दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की किस प्रकार से तैयारी करनी है ताकि प्रथम सेमेस्टर की कमी को पूरा किया जा सके बारे में चर्चा की गई।आजकल बच्चो में बढ़ रही नशे की प्रवृति बारे चर्चा की गई कि किस प्रकार से बच्चों को नशे से दूर रखा जाय ताकि एक आदर्श समाज का निर्माण हो सके।इस अवसर पर प्रेम भगत,मेहर चंद,देवेन्द्र राठौर,गीता राम,मीना,अंबालिका,लता देवी,वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला,राकेश कुमार,धनी राम,अमर सिंह वर्मा,नरेंद्र लाल,विनोद कुमार,नरेंद्र कुमार,धर्म  दत्त,सुमन,अनिता कौंडल,प्रवीण कुमार,वीना,मुकेश कुमार,रेखा,विजय  कुमार,जागृति,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुषमा,किरण बाला,नीलम ठाकुर,मंजू ,जितेंद्र चंदेल,रजनीश गर्ग व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page