
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाडलाघाट द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियां पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस दौरान छात्रों ने सभी प्रतिस्पर्धा में पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्रा एसएमओ ट्रेड रीना वर्मा और मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के रवि कुमार रहे।जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मैकेनिक मोटर व्हीकल टीम और कोपा ट्रेड की टीम विजई रही।इसके साथ साथ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से विशाल प्रथम,इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड से दूसरे स्थान पर करण रघुवंशी और मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड से तीसरे स्थान पर विकास रहा।इस प्रकार पूरे कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में अनुदेशक सोनू शर्मा ने सभी प्रतिभागी छात्रों का धन्यवाद करके उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक सोच रखने और उत्सुकता के साथ चीजों को जांच परख कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर मोहित कुमार,नंदलाल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

