
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-//आशीष/राजेश गुप्ता(दाड़लाघाट) महाशिवरात्री के शुभ अवसर पर शिव भजन तेरा डमरू बाबा जी सोमवार को रिलीज हो गया।इस भजन को आईसुर स्टूडियो के यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया गया।भजन की लांचिंग उत्तर भारत के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी ने की।इससे पहले भजन के पोस्टर व टीजर को दर्शकों ने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया था।इस भजन को दूरदराज की पंचायत बागा के म्यूजिक गिटारिस्ट व गायक कलाकार अरुण चौहान ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है,जबकि भजन को प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने संगीतबद्ध किया है।देवेंद्र चौहान द्वारा लिखे इस भजन के वीडियो का निर्देशक अनमोल स्टूडियो ने किया है।वहीं,भजन में नीटू शर्मा,दिनेश राजपूत,हनी भारद्वाज ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।जबकि अजय राजपूत ने इस वीडियो को निर्देशित किया है।साथ ही अनमोल स्टूडियो,वेदस स्टूडियो ओर डीएस फोटोग्राफी ने वीडियो ड्रोन के रूप में कार्य किया है।गायक अरुण चौहान ने बताया कि इस भजन को अर्की के लुटरू व हरसँग धार पर शूट किया गया है।अरुण चौहान का कहना है कि सफलता को हासिल करने के लिए पूरी जनता के साथ की जरूरत है।उन्होंने कहा कि डमरू बाबा जी भजन के बाद भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है।इस भजन को यु ट्यूब पर आईसुर स्टूडियो के माध्यम से देखा जा सकता है।

