
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में शिक्षा संवाद का आयोजन मुख्याध्यापिका रेखा राठौर की अध्यक्षता में किया गया।मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने अभिभावकों को बच्चों की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी अभिभावकों को बताई।मुख्याध्यापिका रेखा राठौर ने मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी करवाने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया।उन्होंने कहा कि कोविड काल में बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई करते रहे अब उस पढ़ाई की दोहराई बहुत ज़रूरी है।इसमें अधिकतर अभिभावकों ने अपने बहुमूल्य विचार सांझे किए।रेखा राठौर ने कहा कि आज की पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों व अध्यापकों को मिल कर काम करना होगा।जबकि बच्चों को अनुशासन में रहना व नियमों का पालन करना स्कूल में सिखाया जाता है इसलिए बच्चों को प्रतिदिन स्कूल अवश्य भेजें।केवल बीमार या बीमारी के लक्षण होने पर ही बच्चे को घर पर रखें।इस दौरान एसएमसी प्रधान कांता देवी ने बताया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आज के समय में अभिभावकों की अहम भूमिका है क्योंकि पिछले दो सालों से कोविड जैसी महामारी के कारण बच्चों की नियमित पढ़ाई नहीं हो सकी।इस अवसर पर एसएमसी के सदस्य,अभिभावक,समस्त अध्यापक,एमडीएम वर्कर व चतुर्थ कर्मचारी मौजूद रहे।

