अर्की में 27 अक्तूबर से होगी राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताआयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक, विभिन्न समितियों का किया गठन

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में 27 से 31 अक्तूबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र एवं छात्रा सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक जे.सी. नेगी ने की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने संयुक्त निदेशक जे.सी. नेगी, उपनिदेशक (माध्यमिक) मधु जनारथा, उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) रीता गुप्ता तथा उपनिदेशक (गुणवत्ता नियंत्रण) डॉ. राजेंद्र वर्मा का विद्यालय पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया तथा संबंधित सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रतिभागियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने, प्रतियोगिता के उचित प्रबंधन तथा सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों एवं संबंधित सदस्यों ने आपसी समन्वय और सहयोग से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि अर्की में आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page